यूपी के बरेली में मेडिकल संचालक ने खुद को मारी गोली, घर में खून से लथपथ मिला शव, शादी में गया था परिवार - Mewar App

यूपी के बरेली में मेडिकल संचालक ने खुद को मारी गोली, घर में खून से लथपथ मिला शव, शादी में गया था परिवार

बरेली। आंवला थाना क्षेत्र के श्रीराम विहार कॉलोनी में रविवार देर शाम एक मेडिकल संचालक द्वारा घर के अंदर खुद को गोली मार लेने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही परिजन घर पहुंचे और गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।