यूपी में आसमान से बरसी आग: 45.4°C के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन, राह चलते गाड़ियों में लग रही आग - Mewar App

यूपी में आसमान से बरसी आग: 45.4°C के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन, राह चलते गाड़ियों में लग रही आग

Hottest Day 45 Degrees UP: उत्तर प्रदेश में इस बार गर्मी ने सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सुबह से ही तेज धूप और तपती हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया। बांदा में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.4°C दर्ज किया गया, जो पूरे देश में सबसे अधिक रहा और इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन साबित हुआ।