Very bad weather: मौसम की मार से लोगों का हाल बेहाल है। अधिकतम तापमान 50 डिग्री छूने को बेताब है। बांदा में अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री दर्ज किया गया। झांसी, आगरा और हमीरपुर का तापमान 46 डिग्री को पार कर गया है। जबकि प्रयागराज का तापमान 45.8 डिग्री पहुंच गया। प्रदेश में 28 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। सबसे कम 36.9 डिग्री तापमान गोरखपुर का रहा। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक हमीरपुर का 29.2 डिग्री दर्ज किया गया है। बनारस और जौनपुर का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज 20 मई और 21 मई के लिए ऑरेंज, येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार तापमान 40 से 50 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। हीटवेव चलने की चेतावनी दी गई है।
