राजस्थान में खौफनाक वारदात, शादी नहीं होने पर युवक ने 11 साल के बच्चे की चढ़ा दी बलि - Mewar App

राजस्थान में खौफनाक वारदात, शादी नहीं होने पर युवक ने 11 साल के बच्चे की चढ़ा दी बलि

सोजत (पाली)। 11 वर्षीय मासूम आरिफ की हत्या तंत्र-मंत्र के लिए की गई थी। हत्यारा युवक 25 वर्षीय शेरू खां मासूम का जानकार था। हत्यारे की शादी नहीं हो रही थी। उसे तांत्रिक ने नरबलि देने को कहा बताया और मदरसे से घर लौट रहे मासूम को जंगल में ले जाकर बलि चढ़ा दी। दिल दहला देने वाली यह वारदात शिवपुरा थाना क्षेत्र के रामासनी सांदवान गांव में हुई। पुलिस ने शुक्रवार को हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारे ने पुलिस पूछताछ में स्वीकारा कि शादी नहीं हो रही थी, इसलिए एक तांत्रिक ने कहा था, नरबलि देगा तो हो जाएगी।