summer special train: उत्तर मध्य रेलवे ने सूबेदारगंज से दादरी बीच ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ी चलने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 02417 और 02418 नंबर से चलेगी। जो फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, इटावा, शिकोहाबाद, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा होते हुए दादरी जाएगी। सूबेदारगंज से दादरी के बीच चलने वाली ट्रेन 589 किलोमीटर की दूरी 10 घंटे 10 मिनट में पूरी करेगी। वापसी में यह ट्रेन 589 किलोमीटर की दूरी 10 घंटे 50 मिनट में पूरी करेगी। इसके अतिरिक्त, सूबेदारगंज से शकूर बस्ती के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली ट्रेन को दादरी में रोकने का निर्णय लिया गया है।
