Ladli Behna : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ लाडली बहनों के बैंक खातों में 36वीं किस्त ट्रांसफर कर दी है। उन्होंने ये राशि नरसिंहपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ट्रांसफर की है। साथ ही, सीएम ने जिले को 296 करोड़ रुपए के 40 विकास कार्यों की सौगातें भी दी हैं।
