शव की गुत्थी सुलझी, पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या - Mewar App

शव की गुत्थी सुलझी, पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या

Ahmedabad. सुरेन्द्रनगर जिले में नहर के पास मिले एक व्यक्ति के शव और उसकी हत्या की गुत्थी को अहमदाबाद शहर क्राइम ब्रांच ने सुलझाने में सफलता पाई है। इस मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने मृतक की पहचान सुनिश्चित करते हुए हत्या के आरोप में उसकी पत्नी जागृति गोस्वामी और पत्नी का प्रेमी कांतिलाल उर्फ भरत साबरिया को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।क्राइम ब्रांच के तहत मृतक की शिनाख्त सुरेन्द्रनगर जिले की ध्रांगध्रा तहसील के सोलडी गाम निवासी शांतिगिरी गोस्वामी के रूप में की गई है। इस संबंध में सुरेन्द्रनगर पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था। क्राइम ब्रांच की गहन जांच में सामने आया कि यह एक सुनियोजित हत्या थी।