सरकारी कर्मचारियों के लिए Good News, CM धामी ने बढ़ाया महंगाई भत्ता - Mewar App

सरकारी कर्मचारियों के लिए Good News, CM धामी ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

DA Increased in Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी खुश खबरी दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के कार्मिकों एवं पेंशनरों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि का अनुमोदन कर दिया है। अब केंद्र सरकार की तर्ज पर 1 जनवरी 2026 से महंगाई भत्ते की मौजूदा दर 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत प्रति माह कर दी गई है।