आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सीकर विधानसभा क्षेत्र का सम्मेलन बुधवार को जैन भवन में संपन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी रहे। तिवाड़ी ने कहा कि केंद्र सरकार देश को हर क्षेत्र में सेल्फ डिपेंड बनाने की दिशा में काम कर रही है। भारत आज फाइनेंशियल, टेक्निकल, डिफेंस और इंडस्ट्रियल क्षेत्रों में तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। छोटे व्यापारियों को मुख्यधारा में लाने के लिए स्थानीय देसी प्रोडक्ट को काम में लेना शुरू करें। देश की फाइनेंशियल और सोशल एबिलिटी को मजबूत करें
सम्मेलन में पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी ने कहा- आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि बड़ा राष्ट्रीय आंदोलन है, इसका उद्देश्य देश की फाइनेंशियल और सोशल एबिलिटी को मजबूत करना है। अभियान की मूल भावना भारत की जड़ों, कौशल और स्थानीय उत्पादन का विकास करना है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने कहा कि आने वाला समय भारत का समय है। भारत अपनी शक्ति, परिश्रम और स्वदेशी उत्पादों के बल पर विश्व मंच पर ज्यादा सशक्त होकर उभर रहा है। स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देने और युवा व्यापारियों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला संयोजक अनिल धींवा, पिपराली प्रधान बनारसी देवी, जिला उपाध्यक्ष नेमीचंद कुमावत, जितेंद्र सिंह कारंगा, जिला महामंत्री राजेश रोलन, जिला मंत्री प्रभु सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुरेश सैनी बतौर अतिथि मंच पर मौजूद थे। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं व लोगों ने आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को जन-जन तक पहुंचाने एवं स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस दौरान सरपंच गौतम चनेजा, संतोष मूंड, भवानी शंकर, महेंद्र नारनोलिया, दिनेश शर्मा समेत अनेक जनप्रतिनिधि और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद थे।
