सीबीगंज में गरजा बीडीए का बुलडोजर: 12 बीघा में फैला अवैध प्लॉटिंग साम्राज्य मिनटों में जमींदोज, जानें किन-किन पर टूटा कहर - Mewar App

सीबीगंज में गरजा बीडीए का बुलडोजर: 12 बीघा में फैला अवैध प्लॉटिंग साम्राज्य मिनटों में जमींदोज, जानें किन-किन पर टूटा कहर

बरेली। शहर में अवैध प्लॉटिंग का खेल अब बीडीए की रडार पर है। गुरुवार को सीबीगंज के अटरिया गांव में बीडीए ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला दिया। कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और अवैध प्लॉटिंग करने वालों में खौफ साफ नजर आया।