राजस्थान शिक्षा विभाग के प्रखर राजस्थान कार्यक्रम के तहत पाली जिला प्रभारी अजय बारहठ, अनुसंधान अधिकारी, निदेशालय माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर ने बुधवार को राउमावि चंदलाई, सोबड़ावास और पीईईओ धूरासनी स्कूलों का अचानक निरीक्षण किया। राउमावि चंदलाई की प्रधानाचार्य उर्मिला विश्नोई ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अनुसंधान अधिकारी ने आगामी मेगा पीटीएम, युवा महोत्सव रजिस्ट्रेशन, ओरल रीडिंग फ्लूएंस (ORF) , द्वितीय परख आदि की जानकारी ली। स्कूल में चल रहे विविध शैक्षिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों की सराहना की तथा स्कूल के शिक्षकों और स्टूडेंट्स को प्रभावी मार्गदर्शन दिया। निरीक्षण के समय स्कूल के जीवराज सिंह डिगरना, रामप्रसाद, सुनीता, सुखदेव देपन, पुनीत खत्री आदि मौजूद रहे।
