हत्या या खुदकुशी : पेड़ पर लटकता मिला शव, पैरों में बंधी थी रस्सी - Mewar App

हत्या या खुदकुशी : पेड़ पर लटकता मिला शव, पैरों में बंधी थी रस्सी

बालाघाट. बैहर थाना क्षेत्र के झांगुल मोतीटोला निवासी प्रकाश चौरठे (34) का शव मंगलवार को घनी झाडिय़ों में पेड़ पर लगे फंदे पर लटका मिला। उसके पैरो में रस्सी बंधी थी। पास में गमछा, कड़ा, मोबाइल, ब्लूटूथ पड़े थे। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।