हिमाचल की कसोल घाटी से सप्लाई हो रही ‘चरस की खेप’, नेटवर्क का होगा खुलासा ! - Mewar App

हिमाचल की कसोल घाटी से सप्लाई हो रही ‘चरस की खेप’, नेटवर्क का होगा खुलासा !

MP News: शहर में नशे की खेप काफी तेजी से अलग-अलग रास्तों से पहुंच रही है। साथ ही नशे का ट्रेंड भी बदल रहा है। जहां एक ओर एमडी ड्रग्स और गांजा आम लोगों में ज्यादा प्रचलित हैं, वहीं अब शहर के रईस वर्ग और हाईप्रोफाइल पार्टियों में मलाना क्रीम चरस की मांग बढ़ती नजर आ रही है। यह खुलासा क्राइम ब्रांच की कार्रवाई से हुई है। इसमें खास बात यह है कि इस किस्म की चरस हिमाचल प्रदेश के कसोल घाटी से आती है और देश ही नहीं, विदेशों में भी इसकी काफी डिमांड है।