Ghaziabad Police Encounter: गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस और बेखौफ बदमाशों के बीच फिल्मी अंदाज में हुई मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश ढेर हो गए। मारे गए बदमाशों की पहचान समीर और जुबैर के रूप में हुई है, जो पिछले दिनों हुई 27 लाख रुपये की कैश वैन लूट के मुख्य आरोपी थे। इस भीषण मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में एक सब-इंस्पेक्टर और दो कॉन्स्टेबल भी गोली लगने से घायल हुए हैं।
