ACB News: रेप केस में नाम नहीं आएगा, बस तीन लाख दे दो! SHO ने मांगे पैसे, परिवादी ने करा दिया ACB से ट्रेप - Mewar App

ACB News: रेप केस में नाम नहीं आएगा, बस तीन लाख दे दो! SHO ने मांगे पैसे, परिवादी ने करा दिया ACB से ट्रेप

Rajasthan ACB Trap: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी स्ट्राइक की है। एसीबी की डूंगरपुर इकाई ने धोलापानी थानाधिकारी प्रवीण कुमार चारण को 2,87,150 रुपये की संदिग्ध रिश्वत राशि के साथ डिटेन किया है। यह कार्रवाई निम्बाहेड़ा हाईवे पर नरसिंहपुरा टोल नाके के पास अंजाम दी गई। इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी डीजी एसीबी को भी दी गई है। आज एसएचओ के ठिकानों पर भी सर्च करने की योजना है।