Ajmer Bus Accident: पुष्कर घाटी में गिरी जो बस, उसको लेकर चौंकाने वाली सच्चाई आई सामने; जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज - Mewar App

Ajmer Bus Accident: पुष्कर घाटी में गिरी जो बस, उसको लेकर चौंकाने वाली सच्चाई आई सामने; जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज

अजमेर। अजमेर-पुष्कर घाटी में रविवार को हुए भीषण बस हादसे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जोधपुर रजिस्ट्रेशन नंबर की दुर्घटनाग्रस्त निजी बस का फिटनेस सर्टिफिकेट और इंश्योरेंस दोनों ही समाप्त हो चुके थे। इसके बावजूद बस सवारियों को लेकर सड़कों पर दौड़ रही थी। परिवहन विभाग की यह लापरवाही दो जान लील गई। जानकारी के अनुसार बस को सवामणी (मायरा) कार्यक्रम में जाने के लिए किराए पर लिया गया था।