Ayodhya News:राम मंदिर की खुशबू से बदलेगी किसानों की किस्मत, अयोध्या में बनेगा यूपी का पहला फ्लावर सिटी हब - Mewar App

Ayodhya News:राम मंदिर की खुशबू से बदलेगी किसानों की किस्मत, अयोध्या में बनेगा यूपी का पहला फ्लावर सिटी हब

रामनगरी अयोध्या अब सिर्फ धार्मिक और पर्यटन नगरी ही नहीं, बल्कि फूलों की आधुनिक खेती का बड़ा केंद्र भी बनने जा रही है। उत्तर सरकार ने अयोध्या के पिरखौली क्षेत्र में प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’ स्थापित करने की योजना तैयार की है। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह अत्याधुनिक केंद्र तीन हेक्टेयर भूमि पर विकसित किया जाएगा। यह परियोजना फूलों की खेती को नई दिशा देने के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने और स्थानीय रोजगार को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।