Barmer: आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने बनाया बंधक, दाढ़ी-मूंछ-बाल काटे, रोती रही लड़की - Mewar App

Barmer: आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने बनाया बंधक, दाढ़ी-मूंछ-बाल काटे, रोती रही लड़की

बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर रातभर बंधक बनाए रखने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्रामीणों ने युवक के हाथ रस्सी से बांध दिए और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। इस दौरान युवक के बाल, दाढ़ी, मूंछ और यहां तक कि भौहें भी काट दी गईं। घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी।