Barmer: आर-पार की लड़ाई के मूड में रविंद्र सिंह भाटी, प्रशासन से वार्ता फिर विफल, पहले खुद पर डाल लिया था पेट्रोल - Mewar App

Barmer: आर-पार की लड़ाई के मूड में रविंद्र सिंह भाटी, प्रशासन से वार्ता फिर विफल, पहले खुद पर डाल लिया था पेट्रोल

बाड़मेर। गिरल लिग्नाइट माइंस में श्रमिकों और ट्रक चालकों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। मांगों को लेकर चल रहा धरना बुधवार को भी जारी रहा और प्रशासन के साथ हुई वार्ता एक बार फिर बेनतीजा रही। समाधान नहीं निकलने से आंदोलनकारी अब बड़े स्तर पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दे रहे हैं। मंगलवार को मजदूरों और ट्रक चालकों ने जनआक्रोश सभा आयोजित करने के बाद कलक्ट्रेट की ओर कूच किया था। इस दौरान प्रशासन और आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता हुई, लेकिन कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया।