Bundi : जिला अस्पताल में हंगामा, रिपोर्ट पर उपजा विवाद - Mewar App

Bundi : जिला अस्पताल में हंगामा, रिपोर्ट पर उपजा विवाद

बूंदी. सामान्य चिकित्सालय में गुरुवार शाम उस वक्त हंगामा हो गया, जब भर्ती मरीज के परिजनों को चिकित्सकों द्वारा एक ही रिपोर्ट को अलग-अलग बता दिया गया। इससे नाराज परिजनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पर परिजनों ने समझाइश के बजाय परिजनों के साथ धक्का-मुक्की और अभ्रद भाषा करने का आरोप लगाया।