CG Crime: राजनंदगांव जिले में मंगलवार सुबह पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की बड़ी साजिश को पुलिस की सतर्कता से नाकाम कर दिया। खैरागढ़ मार्ग स्थित चिखली पुलिस चौकी पर रुटीन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है। घटना सुबह करीब 10 बजे की है। बेमेतरा के भिंभौरी निवासी खुशबू साहू अपने दो साथियों और एक चालक के साथ फूलबासन यादव के सुकुलदैहान स्थित घर पहुंची थी।
