Delhi AC Blast : राजधानी दिल्ली में रविवार तड़के एक हृदयविदारक हादसा हुआ, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। बी-ब्लॉक स्थित 8 फ्लैटों वाली एक इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें 9 लोगों की जान चली गई। इस त्रासदी की सबसे मार्मिक कहानी जैन परिवार की है, जिसके पांच सदस्यों की हंसती-खेलती दुनिया पल भर में राख के ढेर में तब्दील हो गई।
