Farrukhabad News:बस की टक्कर से युवक घायल, गुस्साए बरातियों ने रोडवेज बस में की तोड़फोड़ - Mewar App

Farrukhabad News:बस की टक्कर से युवक घायल, गुस्साए बरातियों ने रोडवेज बस में की तोड़फोड़

फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव खुदागंज में देर रात खुशी का माहौल अचानक अफरा-तफरी में बदल गया। बारात चढ़ने की तैयारियां चल रही थीं और सभी लोग जश्न के माहौल में डूबे थे। इसी दौरान एक सड़क हादसे ने पूरे माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। जानकारी के मुताबिक, कासगंज जिले के पटियाली क्षेत्र के नगला आमेर निवासी रजनेश, शिवम और आशीष (20) रात करीब 10:15 बजे मुख्य मार्ग पर पैदल जा रहे थे। तभी कानपुर से फर्रुखाबाद की ओर जा रही रोडवेज बस ने आगे चल रही कार को ओवरटेक करते समय आशीष को टक्कर मार दी।