Gas Meter Blast: बीपीसीएल का घरेलू गैस मीटर अचानक हुआ ब्लास्ट, युवक घायल, मचा हडक़ंप - Mewar App

Gas Meter Blast: बीपीसीएल का घरेलू गैस मीटर अचानक हुआ ब्लास्ट, युवक घायल, मचा हडक़ंप

बैकुंठपुर। एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में बीपीसीएल द्वारा गैस पाइपलाइन के लिए लगाया गया मीटर ब्लास्ट होने से हडक़ंप मच गया। नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 8 स्थित बंगाली बस्ती के घर में लगे बीपीसीएल गैस मीटर में अचानक ब्लास्ट हो गया। तेज धमाके के साथ हादसे (Blast in gas meter) में घर में मौजूद एक युवक के हाथ में चोट आई। हालांकि, बड़ा हादसा टल गया और युवक बाल-बाल बच गया। बुधवार को गैस मीटर से तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जिन घरों में गैस मीटर लगा है, उनमें दहशत का आलम है।