Good News: रेलवे का बड़ा फैसला, राजस्थान के इन 11 स्टेशनों पर लगेंगी लिफ्ट, 16.37 करोड़ रुपए मंजूर - Mewar App

Good News: रेलवे का बड़ा फैसला, राजस्थान के इन 11 स्टेशनों पर लगेंगी लिफ्ट, 16.37 करोड़ रुपए मंजूर

जालोर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। मंडल के 11 स्टेशनों पर लिफ्ट लगाने के लिए रेलवे ने 16.37 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना के तहत प्रत्येक स्टेशन पर दो-दो लिफ्ट स्थापित की जाएंगी। जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने में काफी सहूलियत मिलेगी।