Jaisalmer news: डिजिटल युग में भी स्कूल कागजों में ही ऑनलाइन, रिकॉर्ड में केवल तीन स्कूलों में इंटरनेट अभाव - Mewar App

Jaisalmer news: डिजिटल युग में भी स्कूल कागजों में ही ऑनलाइन, रिकॉर्ड में केवल तीन स्कूलों में इंटरनेट अभाव

Jaisalmer news: डिजिटल इंडिया और स्मार्ट शिक्षा के तमाम दावों के बावजूद पोकरण क्षेत्र के सरकारी विद्यालय आज भी मूलभूत इंटरनेट सुविधा से वंचित हैं। डिजिटल शिक्षा योजनाएं कागजों तक सीमित होकर रह गई है और शिक्षक खुद के मोबाइल डेटा से सूचनाएं अपडेट करने को मजबूर हैं। सरकारी आंकड़ों में भले ही इंटरनेट कनेक्टिविटी की तस्वीर कुछ और हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। क्षेत्र के 242 विद्यालयों में से अधिकांश में इंटरनेट की सुविधा नहीं है। विशेष रूप से 145 प्राथमिक विद्यालयों में एक भी इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध नहीं है। उच्च प्राथमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों की स्थिति भी इससे कुछ बेहतर नहीं है।