Jodhpur Fuel Crisis: HPCL के कई पंपों पर खत्म हो गया पेट्रोल-डीजल, आपूर्ति का चक्र बिगड़ा, जनता परेशान - Mewar App

Jodhpur Fuel Crisis: HPCL के कई पंपों पर खत्म हो गया पेट्रोल-डीजल, आपूर्ति का चक्र बिगड़ा, जनता परेशान

जोधपुर। जोधपुर बेल्ट में हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) के पेट्रोल पंपों पर ईंधन संकट गहराता जा रहा है। करीब 80 पंपों के नेटवर्क में से एक दर्जन से अधिक पंप या तो पूरी तरह ड्राई हो चुके हैं या अगले 24-48 घंटे में स्टॉक खत्म होने की स्थिति में पहुंच गए हैं। सबसे ज्यादा दबाव हाईवे और ग्रामीण इलाकों में दिख रहा है, जहां वैकल्पिक पंप दूर होने से उपभोक्ताओं को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।