Kanpur News:मां-बेटों का ‘नशे का फैमिली नेटवर्क’ ध्वस्त, पुड़िया बनाकर करते थे सप्लाई - Mewar App

Kanpur News:मां-बेटों का ‘नशे का फैमिली नेटवर्क’ ध्वस्त, पुड़िया बनाकर करते थे सप्लाई

Operation White Powder:कानपुर में ‘ऑपरेशन व्हाइट पावडर’ के तहत कल्याणपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक ही परिवार के तीन लोगों—मां और उसके दो बेटों—को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। आरोपितों के पास से करीब आधा किलो चरस, सवा दो किलो गांजा और 8,910 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को इलाके में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है।