MP Heatwave Alert: बढ़ती गर्मी के कारण बदली गई स्कूल की टाइमिंग, इन जिलों में ‘लू’ का अलर्ट - Mewar App

MP Heatwave Alert: बढ़ती गर्मी के कारण बदली गई स्कूल की टाइमिंग, इन जिलों में ‘लू’ का अलर्ट

School Timings Changed: मध्य प्रदेश में गर्मी लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है। इसी को लेकर देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बड़ा आदेश जारी किया है। जिले में लगातार बढ़ती गर्मी को लेकर कलेक्टर ने आदेश जारी किया है कि सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का संचालन सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि बढ़ते तापमान के बीच बच्चो के स्वास्थ्य का ध्यान रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। कलेक्टर के आदेश में स्पष्ट किया गया कि जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूलऔर हायर सेकेंडरी स्कूल इस आदेश और नए समय का पालन करेंगे। (MP Weather News)