Petrol Diesel Price Hike: मुरादाबाद में पेट्रोल 98 रुपये के करीब, डीजल 91 पार, लोगों की बढ़ी चिंता - Mewar App

Petrol Diesel Price Hike: मुरादाबाद में पेट्रोल 98 रुपये के करीब, डीजल 91 पार, लोगों की बढ़ी चिंता

Petrol Diesel Price Hike: यूपी के मुरादाबाद में शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी का बड़ा असर देखने को मिला। नई दरें लागू होने के बाद शहर में पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पेट्रोल अब 97.95 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 91.18 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बढ़ती कीमतों ने आम लोगों और वाहन चालकों की चिंता बढ़ा दी है।