PM मोदी के आगमन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में हड़कंप, लोकार्पण से 24 घंटे पहले यूनिट में लगी भीषण आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार - Mewar App

PM मोदी के आगमन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में हड़कंप, लोकार्पण से 24 घंटे पहले यूनिट में लगी भीषण आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार

राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा से इस वक्त की सबसे बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कल (21 अप्रैल) किए जाने वाले रिफाइनरी के ऐतिहासिक लोकार्पण समारोह से ठीक पहले, आज दोपहर रिफाइनरी परिसर की एक यूनिट में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई और आसमान काले धुएं के गुबार से भर गया।