PM-KUSUM Scheme: दौसा जिले में 4 सोलर प्लांटों का शुभारंभ, किसानों को दिन में भी मिलेगी बिजली, 20 गांवों को होगा फायदा - Mewar App

PM-KUSUM Scheme: दौसा जिले में 4 सोलर प्लांटों का शुभारंभ, किसानों को दिन में भी मिलेगी बिजली, 20 गांवों को होगा फायदा

दौसा। दौसा जिले के बड़ियाल कलां उपतहसील मुख्यालय पर सौर ऊर्जा क्रांति की शुरुआत हुई। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान पीएम कुसुम योजना के तहत बडियाल कलां में विकसित किया गया 2.5 मेगावाट क्षमता के नए सोलर प्लांट के साथ जयसिंहपुरा, प्रतापपुरा, बूचपूरी के 11 केवी मेगावाट के सोलर प्लांटों का शुभारंभ भी एक ही मंच से बुधवार को किया गया। सौर ऊर्जा प्लांट से बड़ियालकलां क्षेत्र में बीस गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। किसानों को दिन में भी निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।