Rajasthan : भरतपुर-ब्यावर ग्रीन एक्सप्रेस-वे के खिलाफ एकजुट हुए गांव, गुस्साए किसान बोले- जमीन गई तो उजड़ जाएंगे परिवार - Mewar App

Rajasthan : भरतपुर-ब्यावर ग्रीन एक्सप्रेस-वे के खिलाफ एकजुट हुए गांव, गुस्साए किसान बोले- जमीन गई तो उजड़ जाएंगे परिवार

Bharatpur-Beawar Green Expressway : भरतपुर के बयाना उपखंड क्षेत्र में प्रस्तावित भरतपुर-ब्यावर फोरलेन ग्रीन एक्सप्रेस-वे परियोजना को लेकर अब ग्रामीण इलाकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। गुरुवार को सिकंदरा स्थित मिनी सचिवालय में आयोजित जनसुनवाई किसानों और ग्रामीणों के तीखे विरोध के बीच तनावपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि उनकी उपजाऊ जमीन छीनी गई तो उनका भविष्य अंधकार में चला जाएगा।