Rajasthan: राजस्थान में पाम ऑयल और केमिकल से बन रहा था नकली घी, सरस-अमूल जैसे ब्रांड की पैकिंग बरामद - Mewar App

Rajasthan: राजस्थान में पाम ऑयल और केमिकल से बन रहा था नकली घी, सरस-अमूल जैसे ब्रांड की पैकिंग बरामद

सुमेरपुर (पाली)। कस्बे के संजय नगर क्षेत्र में लंबे समय से संचालित नकली घी के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया गया। जिला स्पेशल टीम और सुमेरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार देर रात दबिश देकर इस बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया। करीब आठ घंटे तक चली कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली घी, पैकिंग सामग्री और मशीनरी जब्त की गई।