Rajasthan Roadways: राजस्थान रोडवेज में मुफ्त यात्रा के बदले नियम, 36 घंटे पहले अभ्यर्थियों को करना होगा रजिस्ट्रेशन - Mewar App

Rajasthan Roadways: राजस्थान रोडवेज में मुफ्त यात्रा के बदले नियम, 36 घंटे पहले अभ्यर्थियों को करना होगा रजिस्ट्रेशन

बीकानेर। प्रतियोगी परीक्षाओं में रोडवेज बसों से सफर करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अब व्यवस्था पूरी तरह हाईटेक होने जा रही है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने परीक्षा यात्रियों की निःशुल्क यात्रा सुविधा को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए नया ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल शुरू किया है। अब केवल वैध रोल नंबर और सत्यापित पंजीकरण वाले परीक्षार्थियों को ही मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ मिल सकेगा। फर्जी एडमिट कार्ड और गैर-परीक्षार्थियों की मुफ्त यात्रा पर रोक लगाने के लिए यह नई व्यवस्था लागू की गई है।