Rajasthan Youth Congress Elections : दावेदारों ने झोंकी पूरी ताकत, यह बन सकता है जीत का बड़ा पैमाना! - Mewar App

Rajasthan Youth Congress Elections : दावेदारों ने झोंकी पूरी ताकत, यह बन सकता है जीत का बड़ा पैमाना!

Rajasthan Youth Congress Elections : राजस्थान युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव अब पूरी तरह राजनीतिक प्रतिष्ठा और शक्ति प्रदर्शन की लड़ाई बनते जा रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष पद सहित विभिन्न पदों के लिए मैदान में उतरे उम्मीदवार सदस्यता अभियान और मतदान प्रबंधन पर खुलकर संसाधन झोंक रहे हैं। करीब 25 दिनों से चल रही ऑनलाइन चुनाव प्रक्रिया में अब तक लाखों युवा सदस्य बनाए जा चुके हैं।