उदयपुर। तीन दिन के अंतराल के बाद शहर में एक बार फिर बेमौसम बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिससे उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पांच नवंबर से बारिश का दौर थम जाएगा और मौसम साफ रहेगा। उसके बाद उत्तरी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
रविवार को दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई और यह 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई जो 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में यह उतार-चढ़ाव आने वाले दिनों में ठंड के आगमन के संकेत दे रहा है।
Extra Image:
Missing Attachment
