उदयपुर। राजस्थान पथ परिवहन निगम ने उदयपुर से जयपुर के बीच एक नई लग्जरी बस सेवा शुरू की है। यह बस प्रतिदिन सुबह 6:20 बजे उदयपुर से रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी में यह दोपहर 3:31 बजे जयपुर से चलकर रात 11:30 बजे उदयपुर पहुंचेगी। इस नई सुविधा के साथ अब उदयपुर से जयपुर के लिए दिनभर में तीन लग्जरी बसें संचालित होंगी — सुबह 6:20 बजे, 10 बजे और रात 11 बजे। पहले सुबह के समय बस नहीं होने से यात्रियों को परेशानी होती थी। नई बस सेवा नाथद्वारा और आसपास के यात्रियों के लिए भी सुविधाजनक साबित होगी, साथ ही जयपुर से नाथद्वारा आने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा। उदयपुर-जयपुर वाया ब्यावर रूट पर प्रति यात्री किराया 731 रुपए और वाया चित्तौड़गढ़ रूट पर 812 रुपए रखा गया है। ब्यावर रूट से यात्रा करने पर यात्रियों को करीब आधे घंटे कम समय लगेगा और 81 रुपए की बचत होगी। निगम की ओर से महिलाओं को दोनों रूटों पर किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
उदयपुर से जयपुर के बीच नई लग्जरी बस सेवा शुरू
Extra Image:
Missing Attachment
