उदयपुर। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने राजस्थान में पहली बार अत्याधुनिक VELYS Robotic-Assisted Solution तकनीक से नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की शुरुआत की है। यह अत्याधुनिक रोबोटिक प्रणाली बिना किसी प्री-ऑपरेटिव सीटी या एमआरआई स्कैन के सटीक और सुरक्षित सर्जरी की सुविधा प्रदान करती है। अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. रामावतार सैनी और डॉ. हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने सफल सर्जरी कर प्रदेश को विश्वस्तरीय ऑर्थोपेडिक केयर की दिशा में एक नई उपलब्धि दी है। अस्पताल के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल ने बताया कि गीतांजली हॉस्पिटल का लक्ष्य प्रदेशवासियों को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएँ उनके अपने राज्य में उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि VELYS रोबोटिक सर्जरी सिस्टम के समावेश से अब उदयपुर में भी देश के बड़े महानगरों जैसी आधुनिक और परिष्कृत स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल रही हैं, जिससे मरीजों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह तकनीक भारत के कुछ ही चुनिंदा अस्पतालों में उपलब्ध है। VELYS सिस्टम पूरी तरह इमेजलेस और सर्जन-नियंत्रित है, जो प्रत्येक मरीज की शारीरिक संरचना के अनुसार पर्सनलाइज्ड नी रिप्लेसमेंट की सुविधा देता है। इससे सर्जरी अधिक सटीक, कम दर्दनाक और कम खर्चीली होती है। मरीज सर्जरी के उसी दिन चलने लगता है, रिकवरी तेज होती है और दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित होती है।
राजस्थान में पहली बार — गीतांजली हॉस्पिटल में VELYS रोबोटिक सिस्टम से सर्जरी की शुरुआत
Extra Image:
Missing Attachment
