उदयपुर। सवीना क्षेत्र में यूडीए द्वारा मकान और दुकानों को तोड़े जाने की कार्रवाई के बाद कांग्रेस की पूर्व विधायक और गिर्वा प्रधान सज्जन कटारा शुक्रवार को मौके पर पहुँचीं। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं और कहा कि भाजपा सरकार आमजन की मेहनत की कमाई और सिर से छत छीनने में लगी है।कटारा ने सरकार की कार्यशैली की आलोचना करते हुए कहा कि विकास के नाम पर गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाना अमानवीय और मनमाना कदम है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अवैध कब्जे करवाए, वे सत्ता के संरक्षण में सुरक्षित हैं, जबकि आम लोग अन्याय का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया।पूर्व विधायक ने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है और हर स्तर पर न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी। इस दौरान हेमंत गुर्जर, किशन डांगी, भारत रामानुज, सुनील गुर्जर, भुवनेश राव, प्रदीप त्रिपाठी, बगड़ी लाल भनावत, शांता प्रिंस और रुकमणी राठौड़ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सवीना में यूडीए की कार्रवाई पर गरजीं सज्जन कटारा, बोलीं – गरीबों पर अन्याय
Extra Image:
Missing Attachment
