वंदे मातरम @150 : बड़गांव कॉलेज में छात्रों ने एक स्वर में गाया राष्ट्रीय गीत - Mewar App

वंदे मातरम @150 : बड़गांव कॉलेज में छात्रों ने एक स्वर में गाया राष्ट्रीय गीत

उदयपुर। राजकीय महाविद्यालय बड़गांव में शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में “वंदे मातरम @150” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाना था। प्रातः 10:30 बजे महाविद्यालय परिसर में सभी छात्र-छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने एक साथ वंदे मातरम का सामूहिक गान किया, जिससे वातावरण देशभक्ति के भाव से भर गया। महाविद्यालय की प्राचार्य अंजना गौतम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वंदे मातरम की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आनंदमठ से लिया गया यह गीत स्वतंत्रता आंदोलन का प्रेरणास्रोत बना और आज भी यह हमारी राष्ट्रीय एकता और गौरव का प्रतीक है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी संकाय सदस्यों, गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों और विद्यार्थियों का सहयोग रहा। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत इस आयोजन का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Extra Image:
Missing Attachment