उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, बेदला में मंगलवार को नए अत्याधुनिक आईसीयू ब्लॉक का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में चेयरमैन राहुल अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमन अग्रवाल, डॉ. कमलेश भट्ट और डॉ. चेतन गोयल उपस्थित रहे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यह नई सुविधा गंभीर मरीजों के इलाज में बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। 16 बेड्स से सुसज्जित यह आईसीयू ब्लॉक नवीनतम तकनीक और अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है। इसमें मरीजों की उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल सुनिश्चित करने के लिए अनुभवी डॉक्टरों और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की टीम चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यह यूनिट गंभीर रोगियों के उपचार को और अधिक प्रभावी एवं सुरक्षित बनाएगी।चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य मरीजों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है और नया आईसीयू ब्लॉक इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमन अग्रवाल ने बताया कि इस सुविधा से अधिक गंभीर मरीजों का बेहतर उपचार संभव होगा। डॉ. कमलेश भट्ट और डॉ. चेतन गोयल ने बताया कि आईसीयू के प्रत्येक बेड को व्यक्तिगत और प्रभावी देखभाल को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्रमुख, चिकित्सक और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए पीएमसीएच में नई सुविधा का शुभारंभ
Extra Image:
Missing Attachment
