उदयपुर। शहर के सुरीले कलाकारों के समूह सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप ने बुधवार को मां द्रोपदी देवी आनंद वृद्धाश्रम में संगीत का मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों का मनोरंजन और उन्हें संगीत के माध्यम से सुकून व आनंद प्रदान करना था। संयोजिका वीनू वैष्णव ने बताया कि कार्यक्रम में 7 गायकों ने 21 सदाबहार गीत प्रस्तुत किए। सी.पी. गंधर्व ने ‘आने वाला पल जाने वाला है’, वीनू वैष्णव ने ‘अब तो है तुमसे’, योगेश उपाध्याय ने ‘दिन ढल जाए’, गोपाल गोठवाल ने ‘जिंदगी प्यार का गीत है’, निखिल माहेश्वरी ने ‘आ चल के तुझे’, शितिपरना ने ‘यशोमती मैया से बोले नंदलाला’ और हिम्मत सिंह राठौड़ ने ‘ये शाम मस्तानी’ जैसे गीतों से सभी का दिल जीत लिया। वृद्धजन अपने जमाने के इन गीतों को सुनकर भावुक हो उठे और संगीत की लहरों में खो गए। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों गिरिजा नायर, साधना, रेखा, राजेश खन्ना एवं सतीश कलाल ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। अंत में सुर संगम ग्रुप के सदस्यों को पगड़ी और उपरणा पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रप्रकाश गंधर्व ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन वीनू वैष्णव ने दिया।
वृद्धाश्रम में सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप की मनमोहक प्रस्तुति
Extra Image:
Missing Attachment
