मुख्यमंत्री ने शहर विधायक को जन्मदिन पर दी बधाई, शहरभर में हुए विविध आयोजन - Mewar App

मुख्यमंत्री ने शहर विधायक को जन्मदिन पर दी बधाई, शहरभर में हुए विविध आयोजन

 

उदयपुर। शहर विधायक ताराचंद जैन के जन्मदिन पर शुक्रवार को पूरे शहर में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। उदयपुर आए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायक को उपरणा ओढ़ाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और दीर्घायु होने की कामना की। मानव सेवा समिति की ओर से एमबी चिकित्सालय में मरीजों और परिजनों को फल व नाश्ता वितरण किया गया। इसके बाद भाजपा के पटेल सर्कल स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष गजपालसिंह, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, महामंत्री पारस सिंघवी सहित कार्यकर्ताओं ने विधायक का स्वागत किया। विधायक ने राष्ट्र संत पुलक सागर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बोहरागणेशजी के मंदिर में पूजा-अर्चना की।शोभागपुरा में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ जिसमें विधायक ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। शाम को महाकालेश्वर मंदिर में अभिषेक कार्यक्रम और गायत्रीनगर सेक्टर 5 में पूजा-अर्चना के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Extra Image:
Missing Attachment