मेधा माथुर बनीं एक्जीक्यूटिव मेंबर - Mewar App

मेधा माथुर बनीं एक्जीक्यूटिव मेंबर

उदयपुर। मेधा माथुर, प्रोफेसर, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग, गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उदयपुर को इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन (IAPSM) राजस्थान स्टेट काउंसिल की एक्जीक्यूटिव काउंसिल मेंबर के रूप में उदयपुर ज़ोन से चुना गया है। उनका चयन जयपुर में 7 से 8 नवम्बर 2025 को आयोजित 14वीं आईएपीएसएम राजकॉन कॉन्फ्रेंस के दौरान किया गया। कॉन्फ्रेंस में मेधा माथुर ने “From Innovation to Incubation – Building Healthcare Startups” विषय पर आयोजित पैनल डिस्कशन में मॉडरेटर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त उन्होंने “Use of Artificial Intelligence Chatbot in Diabetes Patients” विषय पर अपना शोध कार्य प्रस्तुत किया, जिसे प्रतिभागियों और विशेषज्ञों द्वारा विशेष रूप से सराहा गया। इसी कॉन्फ्रेंस में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की पोस्ट ग्रेजुएट छात्रा हरलीन सिंह ने “Vaccine Hesitancy among Urban Slum Adults of Udaipur District” विषय पर पोस्टर प्रेजेंटेशन में दूसरा स्थान प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।

Extra Image:
Missing Attachment