महिला वर्ल्ड कप हमारे नाम, उदयपुर में भी जीत का जश्न - Mewar App

महिला वर्ल्ड कप हमारे नाम, उदयपुर में भी जीत का जश्न

उदयपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल में टीम ने साउथ अफ्रीका के को 52 रन से हराया, जबकि सेमीफाइनल में उसने 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को मात देकर सभी को चौंका दिया था। टीम के इस शानदार प्रदर्शन से देशभर में महिला क्रिकेट की लोकप्रियता नई ऊंचाई पर पहुंच गई है। रविवार को जब भारत ने खिताब जीता, तो उदयपुर में भी फैंस सड़कों पर उतर आए। जगह-जगह पटाखे फोड़े गए, लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। देशभर में अब महिला टीम की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। लोग कह रहे हैं, अब बेटियां भी वर्ल्ड चैंपियन हैं।

Extra Image:
Missing Attachment