उदयपुर। गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट (GDRI), उदयपुर के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग द्वारा जीएमसीएच स्किल लैब में राष्ट्रीय मैक्सफैक स्किल कोर्स का सफल आयोजन किया गया। यह इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का चौथा संस्करण था, जिसका उद्देश्य युवा ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जनों में क्लिनिकल उत्कृष्टता और सर्जिकल दक्षता को सशक्त बनाना था। दो दिवसीय हैंड्स-ऑन कोर्स में देशभर के विभिन्न डेंटल संस्थानों से आए 80 पीजी छात्र और चिकित्सक शामिल हुए। कोर्स डायरेक्टर के रूप में रामकांत रेड्डी दुब्बुडु (एआईजी हॉस्पिटल, हैदराबाद) और कोर्स कन्वीनर के रूप में शालू बंसल (गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट, उदयपुर) ने सत्रों का संचालन किया। विशेषज्ञ फैकल्टी में अल्का छाबड़ा, प्रिया दर्शिनी कौशिक, खालिद मोहम्मद अघवानी, जोआना बैपटिस्ट, विद्या देवी और विसालाक्षी डी शामिल रहे। प्रतिभागियों ने एंडोट्रेकियल इंट्यूबेशन, स्यूचरिंग तकनीक, आर्टिफिशियल एयरवेज, वेंटिलेशन, कैथेटराइजेशन, और वूंड केयर जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। संस्थान के प्रिंसिपल बालाजी मनोहर ने कहा कि स्नातकोत्तर शिक्षा में कौशल आधारित प्रशिक्षण चिकित्सा शिक्षा का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने मैक्सफैक स्किल कोर्स की निरंतर सफलता की सराहना की, जिसने सिद्धांत और व्यवहारिक अनुप्रयोग के बीच की दूरी को कम किया है। कार्यक्रम का समापन प्रमाणपत्र वितरण एवं फैकल्टी सम्मान के साथ हुआ, जहां प्रतिभागियों ने अनुभवी विशेषज्ञों से आपातकालीन प्रबंधन कौशल सीखने के अवसर की सराहना की।
गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट में राष्ट्रीय मैक्सफैक स्किल कोर्स का सफल आयोजन
Extra Image:
Missing Attachment
